शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरी का जसवंत कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया निर्विरोध अध्यक्ष

पंडरिया:- पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम डबरी शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक शाला के पालकों द्वारा जसवंत कुमार श्रीवास्तव को पालक संघ द्वारा बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है जहां अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पालक संघ में काफी खुशी देखने को मिली साथ ही जसवंत कुमार श्रीवास्तव काफी सरल सहज मृदुभाषी के धनी व्यक्ति है वही बता दे कि जसवंत कुमार श्रीवास्तव पूर्व में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बतौर कार्य कर चुके है जिसके लिए उनके कार्य व व्यवहार को देखते हुए पालक संघ द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया वही अध्यक्ष बनने के उपरांत सभी ने मिठाई बाट कर जसवंत कुमार श्रीवास्तव को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाई ज्ञापित की।
—————————————-
