
हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/ पंडरिया– पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा में जनता की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजना के तहत 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन, सीसी रोड और मुक्तिधाम सह शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को बधाई दी इस दौरान उन्होंने विगत वर्ष वनांचल क्षेत्र बहपानी में हुए दुखद सड़क दुर्घटना में दिवंगत ग्राम सेमरहा निवासियों के वार्षिक श्राद्ध एवं स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई और बच्चों से मुलाकात उनका हालचाल जाना साथ ही उनकी पढ़ाई व विभिन्न विषयों पर उनसे संवाद कर प्रोत्साहित किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने बताया कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को बेहतर सुविधा,साधन और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण कार्य आज दुगुनी रफ़्तार से हो रहें हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार हमारे सुदूर और वनांचल क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है आज इसी कड़ी में ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा और लाभ मिलेगा हमारे वनांचल क्षेत्रों के विकास और जनजातीय समुदाय के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जिस प्रकार हमारी सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है उसके सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिख रहें है आज गाँव-गाँव में पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है जल जीवन मिशन से शुद्ध पानी पहुँच रहा है पर्याप्त बिजली की आपूर्ति से हर गाँव रोशन हो रहा है महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं पक्के आवास मिल रहें हैं भूमिहीन किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और प्रत्यक्ष रूप से लाभ ऍम जनता को मिल रहा है ये सभी विष्णु के सुशासन एवं डबल इंजन सरकार में ही सार्थक हो रहें हैं उन्होंने आगे कहा कि अन्त्योदय के मूल मंत्र और सबका साथ विकास के लक्ष्य के साथ हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो वहां की तस्वीर बदले मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था हो जिससे लोगों का जीवनस्तर बेहतर हो। हमें विश्वास है कि इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी साथ ही विकास की मुख्यधारा से जुड़कर वह भी समृद्ध पंडरिया के हमारे संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनेंगे इस दौरान ग्राम सेमरहा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी भावना बोहरा शामिल हुईं और उन्होंने पूजा-अर्चना कर बहपानी में हुए सड़क हादसे में ग्राम सेमरहा के दिवंगतजनों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले उन सभी 24 बच्चों से मुलाकात की उन्होंने कहा कि विगत एक वर्षों में मेरा हमेशा प्रयास रहा कि उन सभी बच्चों के हर सुख-दुःख में सहभागी बनकर अपने प्रयासों से उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकूं एक अभिभावक के रूप में उनकी शिक्षा, रोजगार और विवाह की जो जिम्मेदारी हमने ली है उसे पूरा करने के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्धत हैं विदित हो कि इस दुखद हादसे में जिन बच्चों ने अपने परिजनों को खोया उन बच्चों के अभिभावक के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनके शिक्षा, रोजगार और विवाह तक की जिम्मेदारी निभा रहीं हैं।
—————————————-
