
परदेशी यादव स्टेट हेड छत्तीसगढ़ लोरमी :-हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 70% तथा हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम 86% रहा।संस्था की छात्रा तेजस्विनी साहू ने 96.83 अंक अर्जित कर मुंगेली जिले में पांचवीं रैंक हासिल की इसी तरह से सोहा पातरे 94.83% अंकों के साथ द्वितीय स्थान,सुभाष साहू 93.83% अंकों के साथ तृतीय, कोमल साहू 93.66% के साथ चतुर्थ,प्रशांत साहू93.33% पांचवें,भूपेश साहू 90.05% के साथ छठवें स्थान पर रहे ।
इसी तरह हायर सेकंडरी में वैभव विश्वकर्मा86.04% प्रथम,रेशमा 86.02% द्वितीय ,ऋतु जायसवाल 86%तृतीय,तरुण प्रसाद 84.06% चतुर्थ,उमाभावनी धुर्वे 83% पांचवे,गणेश कुमार साहू 83%छठवें स्थान पर रहे।
छात्र छात्राओं की सफलता पर विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री डीपी साहू,प्राचार्य श्री वीरेंद्र गंधर्व,प्रहलाद साकत, एस आर साहू ,कमलेश प्रधान,अर्जुन पाटले ,रामफल साहू ,राहुल डहरिया दुर्गेश सेन,कोमल साहू, सीएम यादव,प्रीति जांगड़े ,गंगाराम साहू ,गीता साहू,राकेश साहू ने बच्चो को शुभकामनाएं दी।
