
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। रामगोपाल तिवारी वार्ड स्थित मुंगेली नगर पालिका परिषद क्षेत्र की दो बहनों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का नाम रौशन किया है। विजय केशरवानी, जो प्राइवेट कार्य करते हैं, और उनकी पत्नी, जो शिक्षिका हैं, की बेटियां जेसीस स्कूल की छात्राएं हैं।
बड़ी बेटी माही केशरवानी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 90.4% अंक प्राप्त किए हैं, जबकि छोटी बहन मॉली केशरवानी ने 10वीं में शानदार 97% अंक अर्जित कर विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है।
इस गौरवशाली उपलब्धि की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामगोपाल तिवारी वार्ड के पूर्व पार्षद संजय सिंह ठाकुर, सभापति सूरज यादव, पार्षद अजय साहू और पार्षद कुलदीप पाटले के साथ विजय केशरवानी के निवास पर पहुंचे। सभी ने दोनों बहनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि यह सफलता पूरे नगर के लिए प्रेरणादायक है। जेसीस स्कूल और रामगोपाल तिवारी वार्ड की यह उपलब्धि पूरे मुंगेली को गौरवांवित करती है।
