
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // दोस्तो ने अपनी दोस्ती को और अधिक खास बनाने व मजबूत रखने के लिए विकासखण्ड लोरमी के ग्राम मोहतरा तेली में तालाब के समीप पीपल के पौधा लगाकर होली का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान सभी मित्रों ने मिलकर पीपल के पौधे की पूजा-अर्चना की और इसके महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी होता है, जो न केवल शुद्ध हवा प्रदान करता है बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है। राकेश साहू ने कहा कि दोस्ती का यह प्रतीक भविष्य में भी इसी तरह मजबूती से बना रहेगा। तीरथ और अभिषेक ने बताया कि पीपल के वृक्ष को लगाकर उन्होंने न सिर्फ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है, बल्कि इसे अपनी दोस्ती की निशानी भी बनाया है।राम साहू और धर्मराज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ लगाना और उसकी देखभाल करना पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है। अंकित और दुर्गेश ने सभी से अपील की कि वे भी इस तरह के कार्यों में भाग लें और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर एकता और सद्भावना के प्रतीक के रूप में गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया और यह संकल्प लिया कि इस वृक्ष की देखभाल करते रहेंगे, ताकि यह मित्रता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बना रहे।
