More

    *होली के उमंग से अब नगाड़ों की थाप होने लगी है गायब*

    *स्कूली परीक्षाओं के चलते भी बच्चों में होली का उत्साह हुआ फीका*

     

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // होली पर्व मात्र चार दिन शेष रह गया है ऐसे में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नगाड़े की थाप पहले सुनाई देती थी, डीजे के चलन के कारण अब नगाड़ों की थाप गायब होने के कगार पर पहुंच गई है। शहर में नगाड़े बेचने वाले कारीगर भी इक्का-दुक्का ही नजर आते हैं। उनका कहना है, कि लोग अब पारम्परिक नगाड़ा बजाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। शहर के ह्दय स्थल पड़ाव चौक गोल बाजार, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड में पहले नगाड़ा बाजार में देखने को मिलता था लेकिन अब नगाड़ा भी बेचने व खरीदने वाले रुचि नही ले रहे है। पिछले कई वर्षों से जिले में नगाड़ा बेचने आ रहे थे। लेकिन इस वर्ष भी बाजार में वह नगाडा बेचने व खरीदने वाले दिख नही रहे है।
    रंगोत्सव होली सोमवार की शाम शुरू होने के बाद भी लोगों में नगाड़ों के प्रति दिलचस्पी नजर नहीं आने के पीछे एक कारण स्कूल व कॉलेज की परीक्षाएं हैं। सबसे ज्यादा उत्साह स्कूली बच्चों व युवाओं में होती है, शेष लोग तो इस त्यौहार से विशेष रूप से सिंथेटिक रंग व गुलाल से बचना ही श्रेयस्कर समझते हैं। स्कूली परीक्षाओं के चलते भी बच्चों में होली का उत्साह थोड़ा कम हो गया है।

    Trending News

    Technology