More

    *बिलासा चौक शनिचरी के पास धारदार स्टील के चाकू से आने जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी गिरफ्तार*

    सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जप्त हथियार-01 नग स्टील का धारदार चाकू ।

    नाम आरोपी :-

    01. सत्यम यादव पिता राजू यादव उम्र 20 वर्ष निवासी अटल आवास विजयापुरम थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर । गिरफ्तारी दिनांक 14.01.25


    आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक- 14/01/2025 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि सत्यम यादव नाम का व्यक्ति बिलासा चौक शनिचरी के पास धारदार चाकू को लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – सत्यम यादव पिता राजू यादव उम्र 20 वर्ष निवासी अटल आवास विजयापुरम थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके पास एक धारदार स्टील का चाकू मिला जिसके संबंध में धारा 94 बी. एन.एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.-31/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में प्रआर राकेश तिवारी हमराम स्टॉफ आर गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर रत्नाकर सिंह, संजय श्याम के विशेष योगदान रहा है।

    Trending News

    Technology