माता कर्मा का राष्ट्रीय सम्मान साहू समाज के लिए गौरव: तोखन
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने किया प्रेस – वार्ता

आशीष कश्यप बिलासपुर। भक्त माता कर्मा की डाक टिकट जारी करने के लिए नोटिफिकेशन होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहां है कि देशभर में साहू समाज में हर्ष का माहौल है। सिर्फ 10 दिनों में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की डाक टिकट जारी होने के बाद आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए शहरी विकास केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि यह साहू समाज के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री सिंधिया तथा चंद्रशेखर के प्रति आभार जताया और कहा कि साहू समाज दशकों की मांग 10 दिन में केंद्र की सरकार ने पूरी कर दी है। साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा ने जगन्नाथ तक की यात्रा की थी। एक सवाल के जवाब में श्री साहू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने गिरेबान में झांक कर देखें सत्ता में नहीं है तो तिलमिला रहे हैं । उन्होंने अपने बड़े नेताओं को भी नहीं छोड़ा और ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री के मामले में कांग्रेस के नेताओं से भी उन्होंने झूठ बोला। यही कारण है कि पूर्व की कांग्रेस की निकम्मी सरकार को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया आगामी पंचायत चुनाव तथा नगरी निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होने वाली है। विधानसभा लोकसभा चुनाव में जिस तरह यहां पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है और भाजपा की जीत हुई है रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। क्योंकि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है। इसी तरह अब नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जीत मिलेगी उन्होंने अभी कहा कि झारखंड में चार सीटों में से तीन सीट वाले प्रभार में उन्होंने भाजपा को जीत दिलाई अब उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया है, दिल्ली में भी साहू समाज के लोग अधिक संख्या में हैं और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विकास कार्यों को लोकार्पण, भूमि पूजन करने के बाद शहर पहुंचे यहां पर 3 करोड़ 60 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भूमि पूजन केंद्रीय राज्य मंत्री ने पेंड्रा में किया है। पेंड्रा में आयोजित कार्यक्रम में मवाई के विधायक प्रणव मरपचची भी उपस्थित थे।
