More

    **केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का फुलवारी एफ में हुआ भव्य स्वागत*

    *केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने भस्करा में प्रवेश द्वारा का किया उद्घाटन*

    *केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ग्राम लीलापुर में जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए*

    आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू आज संसदीय क्षेत्र के सघन दौरा किये । श्री साहू का ग्राम फुलवारी एफ में भव्य स्वागत हुआ,पुरा गांव तोखन साहू की जयकारे से गुंज रहा था । गांव में अनाज और लड्डू से तुलादान किया गया। श्री साहू के स्वागत में घर-घर से पुजा की थाली और आरती सजाई गई थी । लोगों के प्यार और स्नेह से श्री साहू भावुक हो गये थे।
    श्री साहू ने ग्राम फुलवारी एफ में स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपए की घोषणा किये ।
    ग्राम भस्करा में जनपद सदस्य श्रीमती शशि मोहित साहू के द्वारा निर्मित प्रवेश द्वारा का उद्घाटन किये।
    ग्राम लीलापुर, तहसील लोरमी में
    आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने लोरमी तहसील साहू समाज के अध्यक्ष श्री राजेश साहू एवं जनपद पंचायत सदस्य श्री विश्वनाथ साहू जी के यहां जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
    मंत्री जी ने इस पावन अवसर पर बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित किये।

    Trending News

    Technology