**नाबालिग लड़की से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।*
➡️ *नाम आरोपी-* *01* . सत्यम कुर्रे पिता सुकृत कुरें उम्र 20 वर्ष साकनि पोता थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ ०ग०)

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मामले में थाना मालखरौदा क्षेत्र की महिला दिनाँक 29.11.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लडकी जिसकी उम्र 14 वर्ष को मामले का आरोपी सत्यम कुर्रे पिता सुकृत कुरै उम्र 20 वर्ष साकिन पोता जो कि नंबम्बर 2024 से लगातार आते जाते इसकी लडकी का पीछा कर तथा उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेडखानी करना तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना जिस पर लडके को बार-बार समझाईस देने के बावजूद भी उसी तरह की हरकत करना बताने से पिडिता की माँ की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सत्यम कुर्रे पिता सुक्कत कुर्रे उम्र 20 वर्ष साफिन पोता का पता तलाश कर आज दिनांक 30.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक राजेश पटेल, उ०नि० सी०पी० कंवर प्र०आर० दामोदर जायसवाल, नान्ही यादव, महेन्द्र कंबर सेत राम पटेल, हरीश चन्दा अशोक साहू महिला आरक्षक पुष्पा सिदार का विशेष योगदान रहा।
