More

    *अज्ञात कारणों से जहर सेवन करने से युवक की हालत गंभीर , 8 मिनट के भीतर पहुंची डायल 112, अविलंब अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान*

    आशीष कश्यप बिलासपुर ➡️ डायल -112, छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना सकरी क्षेत्र में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया गया है जिनकी स्थिति बहुत ही नाजुक है जिसे अस्पताल ले जाने हेतु कोई साधन नहीं है जिसपर सकरी डॉयल-112 टीम के आरक्षक 869 धीरेंद्र ध्रुव एवं चालक जीत कुमार तत्परता से आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर युवक को उनके परिजनों के साथ डायल 112 वाहन बैठाकर सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया जिसका इलाज जारी है और युवक अभी ख़तरे से बाहर है।

    ➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने 112 टीम की पीठ थपथपा कर उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

    ➡️ *बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील*
    पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

    Trending News

    Technology