More

    प्रदेश के उपमुख्य*मंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा समाज के वरिष्ठजनों के साथ पहुँचे ग्राम लोहारीडीह*

    0.उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मृतक प्रशांत साहू की माँ को दस लाख का चेक किया भेंट।

    0.पीड़ित और बेगुनाहों को न्याय मिलेगा और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी :- उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    0.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोहारीडीह की घटना पर अनावश्यक भ्रम ना फैलाने तथा शांतिव्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले तथा प्रदेश वासियो से आग्रह किया।

    0.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर लोहारीडीह में ग्रामीणों को मिल रहा है सुखा राशन समाग्री।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा , पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित साहू समाज के वरिष्ठजन कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह पहुचे वही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोहारीडीह निवासी मृतक प्रशांत साहू के घर पहुँच कर उनके माँ से भेंट की तथा घटना पर राज्य सरकार की तरफ से अपनी गहरी संवेदना तथा दुःख प्रगट किया उन्होंने मृतक प्रशांत साहू की माँ को दस लाख रुपए का चेक प्रदान किया बता दे कि वही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लोहारिडीह में ग्रामीणों के घरों में सुखा राशन समाग्री,दाल, तेल, आलू ,सोयाबीन बड़ी सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का पैकेट का वितरण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति सामान्य होते तक ग्रामीणों विशेष ध्यान देने की जरूरत है उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोहारीडीह में ग्रामीणों से घटनाक्रम के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आज हम सब यहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम लोहारीडीह पहुँचे है उन्होंने बताया कि हम सबने ग्रामीण तथा सामाजिक वरिष्ठजनों के साथ लोहारिडीह पहुँच कर मृतक शिव प्रसाद साहू,रघुनाथ साहू तथा प्रशांत साहू के घर पहुँच कर उनके परिवार के सदस्यों, आसपास के उनके पड़ोसियों से भेंट की घटना पर गहरी दुःख प्रगट किया गया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा भी लोहारीडीह घटना पर अपनी गहरी संवेदना तथा दुःख प्रकट की गई है घटना की हर पहलुओ की बारीकी सूक्ष्मता तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच के निर्देश दिए गए है आज हम सबने मृतक रघुनाथ साहू के घर पहुच कर आगजनी से उनके जले घर और मुयायना किया गया यह बहुत दुखद घटना है मृतक शिव प्रसाद के बच्चों और परिवार के अन्य लोगो से भेंट कर हालचाल जाना प्रशांत साहू के घर पहुँचकर उनके माता जी आत्मीयता से भेंट की उनके दुख-दर्द को सुना उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार संवेदनशील सरकार है लोहारीडीह घटना की हर पहलुओ की जांज करने के लिए सरकार पूरी तहत से प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष, व्यक्ति, परिवार और निर्दोषों को न्याय मिलेगा और दोषियों की बख्शा नहीं जाएगा विधिसम्मत दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा लोहारीडीह घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशो पर तत्त्परता से कार्यवाही की गई है वह एक उदाहरण होगा यह कार्यवाही अब छत्तीसगढ़ के इतिहास में की गई सबसे बड़ी कार्यवाही है यह कार्यवाही एक संवेदनशील सरकार को प्रदर्शित करता है उन्होंने कहा कि हम सबने यहां घटना क्रम की हर बिंदुओं तथा पहलुओ पर ग्रामीणों से सकरात्मक माहौल में जानकरी तथा आवश्यक चर्चा की है इसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्रीको अवगत कराएंगे इस तरह की घटना की पुनर्रावृत्ति प्रदेश में कही और ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा जिले के सभी कलेक्टर,एसपी को निर्देशित किया गया है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक विजय शर्मा ने भी लोहारीडीह पहुँचकर पीड़ित परिवार तथा ग्रामीणों मुलाकात की उन्होंने कहा गांव में आने से पहले मैंने दुर्ग जिला जेल पहुँच कर इस प्रकरण में दुर्ग जेल में रखे गांव की माताओं-बहनों से मुलाकात की मताओ-बहनों को किसी भी प्रकार की आवश्यक परेशानी ना हो इसके लिए निर्देशित किया गया है इसके बाद कवर्धा जिला जेल पहुच के पुरुष ग्रामीणों से भेंट कर घटना क्रम की जानकारी ली उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली संदेही के आधार पर जेल में रखे सभी ग्रामीणों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है उन्होंने कहा कि लोहारीडीह की घटना अत्यंत दुःखद है पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार संवेदनशीलता के साथ खड़ी है मैं भी इस क्षेत्र के विधायक के रूप में पीड़ित परिवार के साथ एक अभिभावक के रूप में सदैव साथ रहूंगा उनके हर दुख-खुश में साथ हु उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोहारीडीह घटना क्रम की पूरी निष्पक्षता से जांच के निर्देश दिए है पीड़ित तथा निर्दोषों के साथ न्याय होगा तथा जांच के बाद दोषियों पर कानून तथा विधिनुसार कार्यवाही की जाएगी उपमुख्यमंत्री को इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद कुछ घरों से ताले टूटे है तथा किसी-किसी की मोटर साइकिक की गायब होने की सूचना है उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों से मिली शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया है तथा ग्रामीणों से मिली शिकायतों की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोहारीडीह घटना पर किसी भी प्रकार की अफवाह तथा भ्रम नही फैलाने प्रदेश,जिले तथा क्षेत्र वासियो से आग्रह किया है।

    —————————————-

    Trending News

    Technology