More

    *छात्रावास अधीक्षक ग्रुप “D” की परीक्षा 15 सितम्बर को*

    *जिले के 55 परीक्षा क्रेन्द्रों में 16 हजार 511 परीक्षार्थी होंगे शामिल, तैयारी पूर्ण*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छात्रावास अधीक्षक ग्रुप “D” परीक्षा का आयोजन 15 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 02.15 बजे तक किया जाएगा, जिसमें जिले के 55 परीक्षा क्रेन्द्रों में 16 हजार 511 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार परीक्षा शांतिपूर्वक पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु सम्पूर्ण तैयारी कर ली गयी है। उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों को जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया है।
    सँयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री गिरीश रामटेके ने बताया की परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ फोटो युक्त परिचय पत्र की ओरिजिनल कॉपी लाना होगा। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र व्यापम की कॉपी सहित ओरिजिनल आईडी कार्ड और डॉटपेन के अतिरिक्त अन्य सामग्री लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नही दिया जाएगा। व्यापाम द्वारा निर्धारित केंद्र में ही परीक्षा देने की पात्रता होगी।परीक्षार्थियों के सहायता हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय मुंगेली में सहायता केंद्र बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0775526440 में परीक्षार्थी 15 सितंबर को परीक्षा केंद्र के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। परीक्षार्थियों को व्यापम परीक्षा में शामिल होने के लिए व्यापम के प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देश का पालन करना अनिवार्य है।

    Trending News

    Technology