

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू को झारखंड के चतरा एवं लातिहार जिले के चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
दो महत्वपूर्ण जिले के प्रभारी बनाए गए है।
तोखन साहू पार्टी की ऐसे नेता हैं जो पर्दे के पीछे रहकर अपना काम करते हैं खुद को कार्यकर्ता समझने वाले तोखन साहू अपने व्यवहार के कारण कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं । आज झारखंड प्रवास पर है जहां बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए आज चतरा में जिला कार्यसमिति की बैठक लिये जहां कार्यकर्ताओ से परिचयात्मक बैठक लिये और विधानसभा चुनाव में विजयी दिलाने के लिए संकल्प दिलवायें।
प्रभारी नियुक्त होते ही श्री तोखन चुनाव साहू एक्शन मुड में है प्रत्येक विधानसभा की राजनीतिक प्रोफ़ाइल तैयार करा रहे हैं।
विपक्ष दल की कमी को भांपने और उस पर सियासी वार करने में माहिर माने जाने वाले तोखन साहू की उपस्थिति में आज 50 लोगों ने भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा को छोड़कर, भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भाक्ता, सांसद कालीचरण सिंह, जिला संगठन प्रभारी विनय कुमार जायसवाल, चतरा विधानसभा प्रभारी टुनु गोप,पुर्व विधायक जनार्दन पासवान, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
