
मुंगेली:-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।जिसमें विद्यालय के सभी छात्राओं ने विद्यालय के सभी छात्रों को राखी बांधकर मुँह मीठा कर त्योहार मनाये।विद्यालय के शिक्षक एवं सभी विद्यार्थियों ने शाला परिसर में लगे पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उसकी देखभाल करने की संकल्प लिए साथ ही शाला में भोजली की पूजा करएक दूसरे को भोजली देकर प्यार एवं स्नेह बाटे।प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने रक्षाबंधन त्यौहार के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को बताए कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है।यह त्यौहार हमे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मजबूत सम्बन्ध बनाने और उसकी रक्षा करने की याद दिलाता है।इस अवसर पर शिक्षक रूपेश राजपूत सफाई कर्मी कोमल यादवरसोईया कुमारी साहू, सरोजनी बैगा तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छत्राए उपस्थित थे।
