More

    *भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-भारतीय जनता युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के तत्वाधान में नगर के युवाओं द्वारा शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा, सब्जी मंडी स्थित छेदीलाल लाल बैरिस्टर जी की मूर्ति आजाद चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति व अंबेडकर चौक पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया,
    कार्य्रकम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अकलतरा के अध्यक्ष श्रीमती शांति भारते ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने देश के हर एक नागरिक को समान अधिकार दिलाने संघर्ष किया उनके द्वारा बनाए गए संविधान से ही आज हम सभी सम्मानपूर्वक अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नद चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों की कुर्बानी से ही हमारा भारत देश आजाद हुआ है और पूरा भारतवर्ष उनका शुक्रगुजार है,
    महिला नेत्री उषा राठौर,गौरी रानी गुइन व सत्यभामा वैष्णव ने छेदीलाल बैरिस्टर जी को शहर का सौभाग्य बताया व उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया,भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम नामदेव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आन्दोलनों में सक्रिय भागीदार रहे और उसके परिणामस्वरूप उन्हें कई बार जेलों में भी रहना पड़ा। स्वाधीनता संग्राम के सन 1921 के असहयोग आंदोलन,सन 1930 के दांडी मार्च तथा सन 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू बरेठ ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि भारत की आजादी में सभी महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनके संघर्षों व कुर्बानी के बदौलत ही हम आज सुकून की जिंदगी जी रहे हैं,इस देश को स्वतंत्रता उनके संघर्षों से ही मिली है स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल दुबे, उमाकांत भारते, मनोज राय, संजीव राठौर ,विकास भारद्वाज,निगम सिंह, रेशु तिवारी एवम अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

    Trending News

    Technology