
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के द्वारा विभिन्न जगहों में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के उपचार हेतु सूचना प्राप्त करने के लिए जिले में 500 से अधिक लोगों को यातायात मित्र बनाया गया ताकि घायलों को समय पर इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके और सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाई जा सके दुर्घटना के मूल कारण को पता लगाकर दुर्घटना की संख्या में कमी लाई जा सके ऐसे यातायात मित्र जो सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दिये है उन्हे उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा पु से) के निर्देशन में प्रदाय कर सम्मानित किया गया, सक्ती पुलिस द्वारा लगातार सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने एवं सडक दुर्घटनाओ मे घायल व्यक्तियों को सही समय पर उपचार मिल सके इस बाबत लगातार प्रयास किया जा रहा हैं।
