More

    *शिक्षा सिर्फ नौकरी प्राप्त करने हेतु नहीं अपितु जीवन जीने की सलीखा सिखाती है:- अश्वनी यदु इंसान को जीना सिखाती है*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– शाला प्रवेश उत्सव पूरे प्रदेश में धूम धाम से महानाया गया हर स्कूल में नये छात्रों का स्वागत कर इस वर्ष की शिक्षा सत्र की शुरूवात की गई पंडरिया ब्लॉक के दामापुर क्षेत्र में सभी स्कूलों में नव आगंतुक छात्रों का स्वागत किया गया पंडरिया जनपद के सभापति अश्वनी यदु शाला प्रवेश उत्सव पर कोदवाकला के प्राथमिक स्कूल पहुंचे जहां बच्चों का टिका लगाकर स्वागत किये अश्वनी यदु ने अपनें उद्बोधन में बच्चों का खूब हौसला अफजाई किया छोटे- छोटे बच्चों को स्वस्थ रहने का टीप दीया वहीं अपनें माता पिता एवम् गुरुजन का सदैव सम्मान करने की बात कही कोदवा कला के सरपंच राकेश सिंगरौल ने कहा की पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल में प्रवेश उत्सव पर सभी छात्रों का सम्मान किया गया आगे राकेश सिंगरौल जी ने कहा की शिक्षा जिवन का अभिन्न हिस्सा है शिक्षा के बिना जिवन अधूरा है आज सबसे अधिक अगर किसी चीज की आवश्यता है तो ओ है शिक्षा, शाला प्रवेश उत्सव के दौरान शिक्षा समिती के अध्यक्ष स्कूल के प्रधान पाठक शिक्षक गण स्कूल स्टॉप एवम् ग्रामवाशी उपस्थित रहे।

    —————————————-

    Trending News

    Technology