*आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *थाना अकलतरा क्षेत्र में* रेलवे प्लेट फार्म के आउटर साईड में *आरोपी* विजय कश्यप उम्र 26 साल निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा थाना अकलतरा द्वारा लोहे का तलवारनुमा हथियार को लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को भयांकात कर रहा है कि सूचना तथा थाना *सारागांव क्षेत्र के आरोपी* रमेश कश्यप उम्र 23 साल निवासी संजयग्राम थाना सारागांव द्वारा संजयग्राम में उचित मूल्य दूकान के सामने में तलवारनुमा हथियार को लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को भयांकात कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से का तलवार नूमा हथियार बरामद किया जाकर *आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 06.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।*
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी अकलतरा एंव उपनिरी. सत्यम चौहान थाना प्रभारी सारागांव का सराहनीय योगदान रहा।
