*जिले के अलग अलग जगहों से 56 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बलौदा, शिवरीनारायण, मुलमुला एवं थाना बिर्रा पुलिस की कार्यवाही*
*आरोपी*
*(01) गिरीलाल लहरे उम्र 45 साल निवासी खिसोरा थाना बलौदा*
*(02) दुर्गेश यादव उम्र 22 साल निवासी झलमला थाना मुलमुला*
*(03) परमेश्वर यादव उम्र 21 साल निवासी शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण*
*(04) अनुप कुमार कश्यप उम्र 37 साल निवासी बनडभरा थाना बिर्रा*
*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है*। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया जिसमें *थाना बलौदा क्षेत्र* में आरोपी गिरी लाल लहरे निवासी खिसोरा के कब्जे से 32 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब *थाना मुलमुला क्षेत्र में* आरोपी दुर्गेश यादव निवासी झलमला के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ *थाना शिवरीनारायण क्षेत्र* में आरोपी परमेश्वर यादव निवासी शिवरीनारायण के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब *थाना बिर्रा क्षेत्र में* आरोपी अनुप कुमार कश्यप के कब्जे से 33 पाव देशी प्लेन शराब जुमला शराब किमती 8200/रू बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, उपनिरी. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी. विनोद जाटवर थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।
