,,, विदाई समारोह

लोरमी,,,,
राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में 27 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा भानुप्रिया एवं तुलसी के द्वारा सरस्वती वंदना तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीए द्वितीय वर्ष के छात्र राजा एवं ललित ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों रानी ,पायल , सौम्या, शालू
,तुलसी,अंजना,पद्मिनी,,नेहा,आंचल,रितेश, शशि,अंजली आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापको ने बीए के छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्ग दर्शन प्रदान किए! इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन के ध्रुवे,प्रो, प्रो एन एस परस्ते, प्रो एस के जांगड़े , प्रो एच एस राज ,प्रो.आर एस साहू ,श्री पी पी लाठिया,प्रो. निधि सिंह, डा अर्चना भास्कर,प्रो हेमा आर टंडन,प्रो नितेश आदि प्राध्यापको के द्वारा छात्राओं को उद्बोधन के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया
,प्रो देवेंद्र जायसवाल,श्री आर के श्रीवास्तव, श्री पी के जायसवाल,श्री एन आर जायसवाल,श्री गंगाराम जायसवाल,प्रो अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप, डा.पल्लवी नंदी, डा.गंगा गुप्ता,प्रो गुरुदेव,प्रो नंदिनी गर्ग,श्रीमती सुषमा उपाध्याय ,श्री भागबली जायसवाल, सोनू यादव,अनुराग,मुकेश,नरेंद्र ध्रुवे एवं अमित, शशि,अंजली,तुलसी,ओमकार राजपूत विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
