शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर के विद्यार्थियों ने बनाया मिट्टी की मूर्तियां व खिलौने

मुंगेली/ओरिएंटेशन टॉप पेडेगाजी एंड टॉय मेकिंग सेशन पर गतिविधिआधरित लोरमी विकास खण्ड के ढोलगी संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता कराया गया ।नई सोच एवं नवाचारी को विकसित करने के उद्देश्य से स्कूल के शिक्षक रूपेश राजपूत ने इस आयोजन के लिए बच्चो को निर्देशित किया।जिसमें आसपास के मिट्टी से बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर डिजाइन देकर खिलौने एवं मूर्तियां बनाया।जिससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा का पता चला।नवाचार के तहत इस कार्य में प्रथम कुमारी तान्या, कुमारी अनन्या, तामेश्वर, द्वितीय कुमारी रिया, श्याम, प्रीतम, कुमारी उमा तथा तृतीय हेमराज, आँचल, कृष्णा रहा।सभी विद्यार्थियों को शाला के प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर के द्वारा पुरस्कार दिया ।इस अवसर पर smc के सदस्य सफाईकर्मी कोमल यादव रसोईया कुमारी साहू, सरोजनी बैगा आदि उपस्थित थे।सभी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ कला की महत्ता के बारे में बताए।
