More

    *विधायक भावना दीदी के अथक प्रयास से मिली किसानों को सौगात*

    0.गन्ना किसानों के बकाया राशि की किश्त जारी होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया शक्कर कारखाने में गन्ना बेचने वाले किसानों के बकाया राशि के भुगतान के लिए विधायक भावना दीदी ने विधानसभा में प्रमुखता से विषय को उठाया और ध्यानाकर्षण करते हुए किसानों को बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की थी इसी कड़ी में आज 15 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि किसानों के भुगतान हेतु जारी की गई है जिससे उन्हें 17 दिसंबर 2023 तक पूर्ण भुगतान प्राप्त हुआ है सोमवार तक लगभग 15 करोड़ रुपए की राशि और जारी की जाएगी जिससे शेष भुगतान भी किसानों को जल्द मिलेगा किसानों को हो रही समस्या के प्रति संवेदनशील विधायक भावना दीदी के इस सार्थक प्रयास से किसानों को बड़ी राहत मिली है. बकाया भुगतान से उन्हें आर्थिक समस्या हो रही थी भावना दीदी के प्रयास और भुगतान की राशि मिलने से उनके चेहरों में मुस्कान आई है एक जनप्रतिनिधि ऐसा ही होना चाहिए जो दूसरों की पीड़ा को खुद की पीड़ा समझे।

    —————————————

    Trending News

    Technology