*प्रदेश स्तरीय देवांगन समाज में 70 युवक-युवती ने दिया परिचय*
*देवांगन समाज के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियो को दिलाया शपथ*
*समाज की पहचान को आगे बढ़ाने के लिए देना होगा जोर – नरेन्द्र देवांगन*
*जिले से कार्यकारणीय सदस्य अमर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी बने कोमल*

मुंगेली // देवांगन समाज रायपुर द्वारा सत्यम विहार काॅलोनी, रायपुरा में माता परमेश्वरी महोत्सव, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रदेश देवांगन कल्याण के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व समाज के होनहार उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कोरबा निवासी प्रदेश देवांगन समाज के संरक्षण नरेन्द्र देवंागन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, रायपुर देवांगन समाज के अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, प्रदेश महिला अध्यक्ष किरण देवांगन, प्रदेश युवा टीम के अध्यक्ष मनोहर देवांगन, समाज के बाॅयलाॅज तैयार करने वाले धमतरी निवासी मोहित देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व सभी पदाधिकारियों ने माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर समाज के सुख, शांति और खुशहाॅली का कामना किया। इस दौरान सभी अतिथियों का देवांगन समाज के चिन्हारी सफेद धागा पहनाकर व बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश स्तरीय देवांगन समाज में 70 युवक-युवती ने परिचय दिया। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कोरबा सहित अन्य जिले के युवक-युवती आए और अपना परिचय मंच के माध्यम से दिया। जिसमें मौके पर ही 05 लोगों की रिश्ता वही पर ही तय हुआ।
मुख्य अतिथि नरेन्द्र देवंागन ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन व उनके पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को आज से नई दिशा देने व सामाजिक गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए आजादी के बाद यह बड़ा खुशनुमा अवसर रहा है और बड़ा प्रेरणादायक अवसर रहा है जो धमतरी में चुनाव हुआ। उन्होने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जैसे हम लोकतंत्र में विधायक चुनते हैं सांसद चुनते हैं अपने जनप्रतिनिधि चुनते हैं देश के नेता चुनते हैं प्रदेश के नेता चुनते हैं इस तरह हमारे समाज को दिशा देने के लिए हमने धमतरी में पिछले चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष और पूरे टीम का गठन किया।
नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि कोरबा का विधायक लखनलाल देवांगन को बनाया है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री के रूप में स्थान दिया है। इससे हमारे समाज का प्रतिनिधित्व सरकार के कड़ी बनकर बैठा है उनका सहयोग समाज के लिए हमेशा रहने की बात कहीं। देवांगन समाज में देवांगन समाज से मंत्री बन रहे हैं विधायक बन रहे हैं अब सिलसिला जारी हो गया है हमारे समाज से प्रशासनिक क्षेत्र में भी लोग जाएंगे आपके बीच से लोग जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर जाएंगे कोई कलेक्टर, एसपी बनेगा कोई राजस्व के क्षेत्र में जाएगा, हमारे समाज की पहचान अलग बनी है। समाज की गरिमा है जो सफेद धागा अपने सब को पहनाया है चाहे वह अतिथि हो चाहे कार्यकारिणी बंधु हो इस सफेद धागे के मान मर्यादा को हमको रखना है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहे चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रहे आज हम सामाजिक मंच में बोल रहे हैं सामाजिक मंच में खड़े हैं जिन भी पार्टी से जुड़े हुए लोग हो उनका बस एक उद्देश्य होना चाहिए कि हमारा समाज कैसे आगे बढ़े, हमारे समाज के लोग कैसे आगे बढ़े ऐसा संकल्प हमको लेना चाहिए। उन्होने समाज की पहचान को आगे बढ़ाना है समाज को नई दिशा देना है समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर खड़ा करें ऐसा प्रयास उनको करना चाहिए। इसी तरह
प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा ने संबोधित करते हुए कहा कि पहले दो संभाग से हुआ करता था आज हमारे पास चार-चार संभाग से पूरे यहां पर पदाधिकारी है। इस दौरान उन्होने समाज से अपील करते हुए कहा कि समाज की संजोय के रखने के लिए और अतिथि के स्वागत के लिए अब फूल माला के जगह हमारे समाज के सफेद धागा पहनाकर उनका स्वागत करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवांगन ने मंच से ही प्रदेश देवांगन समाज सेे मनोनीत सदस्यों का भी घोषणा किया।
देवांगन समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अधिकारी भी है कर्मचारी भी है विभिन्न सभी क्षेत्रों में कई कलेक्टर, आईएएस अफसर भी है। उन्हें संयोजन करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी का प्रकोष्ठ का गठन भी किया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज देवांगन को जिम्मेदारी सौपी है। समाज को चलाने के लिए अपने क्षेत्र में जिस प्रकार से संगठन का स्वरूप तैयार किया गया है वैसा स्वरूप तैयार करते हुए समाज को आगे बढ़ाना है।
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित*
प्रदेश स्तरीय देवंागन समाज में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस कर्मी डाली देवांगन ने विगत दिनों राष्ट्रीय स्तर के हैदराबाद में हुई 300 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर देवांगन समाज और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। इसी तरह जिला धमतरी से विजेंद्र देवांगन जिन्होने 78 बाद ब्लड डोनेट व 54 बार प्लेटलेट दान किए है और उन्होने समाज के लिए 02 एकड़ 10 डेसिमल का जमीन अथक प्रयास कर देवांगन समाज को दिलाया है। भटगांव निवासी मूर्तिकार प्रदीप देवांगन जिन्होने मूर्ति में जान फूंक कर उनकी कलाकृति को दिखाया है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रख्यात हैं अपनी मूर्ति कला के लिए ऐसी शख्सियत को प्रसिद्ध मूर्तिकार है। कवर्धा निवासी लोकनाथ देवांगन जिन्हें राज्यपाल, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति से भी अवार्ड उनके हाथों से मिल चुका है शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने अनुकरणीय कार्य किया है। इसी तरह कोरबा निवासी कुमारी इशा देवांगन जिन्होने राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्य प्रतियोगिता में इन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इन्हें भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कवर्धा निवासी श्री पवन देवांगन इन्होंने कंप्यूटर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है कंप्यूटर के क्षेत्र में कम्युनिकेशन के क्षेत्र में इन्होंने बेहतरीन कार्य किया है। नवागढ़ के लेफ्ट टेक्नीशियन राजकुमार देवांगन जिन्होने 40 बार ब्लड डोनेट कर रक्तदान जीवन दान दिया। ऐसे कार्य को किया है इसकी प्रशंसा करते हुए देवांगन समाज द्वारा सम्मानित किया। प्रदेश देवांगन समाज के सहसचिव, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट व मंच संचालक हरीश देवांगन जिन्होने खेल के क्षेत्र में आलख जगाकर देवांगन समाज एवं पूरे छत्तीसगढ़ को गौरान्वित किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष बेदलाल देवांगन, महासचिव परस देवांगन, उपाध्यक्ष पोषणलाल देवांगन, मनोज देवांगन, महेन्द्र देवांगन, चंपालाल देवांगन, सहसचिव हरीश देवांगन, रेणू देवांगन, भारत देवांगन, हरीश देवांगन, कार्यकारिणी होरीलाल देवांगन, देवेन्द्र देवांगन, अमरनाथ देवांगन, राजेन्द्र देवांगन, शरद देवांगन, मोहिनी देवांगन, राकेश देवांगन, आनंद देवांगन और प्रदेश देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन सहित बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग मौजूद रहे।
