
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नई सरकार बनने के बाद आम जनता बड़ी उम्मीद के साथ सरकार के ऊपर नजरें टिकाये बैठे हुए हैं और शायद लोगो को बुनियादी सुविधाओ का पुरा नहीं होना सरकार बदलने के पिछे प्रमूख कारणों में से एक है आपको बता दे कि कांग्रेस के कार्यकाल में ग्रामीणों की प्रमुख मांग बुनियादी सुविधाएं रही वही आंदोलन सहित घेराव व किसान मोर्चा सहित समाज प्रमुखों के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन भी की गए वही पुर्व की कांग्रेस सरकार पांच वर्ष बिताने के बाद नई सरकार का छत्तीसगढ़ में गठन हुआ जहां राजनीतिक रूप से हाई प्रोफाइल मानें जाना वाला कवर्धा जिला मर अब कांग्रेस के विधायकों की जगह बीजेपी के विधायक हैं वही समय अनुसार बहुत कुछ बदला गया परंतु कुछ नही बदला तो वह सड़क की हालात वही आपको बता दे कि जनपद पंचायत पंडरिया सभापति अश्वनी यदु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके सड़क मरम्मत की मांग की है वही अश्वनी यदु ने बताया कि दामापुर- कुंडा क्षेत्र की जनता सड़क को लेकर काफी परेशान व चिंतित है व 19 फरवरी को किसानों के साथ कलेक्टर को ग्रामीणों के साथ पहुँचकर ज्ञापन सौंपेंगे वही अश्वनी यदु ने बताया कि कवर्धा बेमेतरा मुंगेली जानें के लिये कुंडा- दामापुर के ग्रामीण बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं वही ग्रामीणों के द्वारा सड़क मरम्मत को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने मांग की है।
—————————————-
