More

    *प्रदेश की सभी माताएं वंदनीय है इसलिए सभी को मिलना चाहिए महतारी वंदन योजना का लाभ:- चोवा साहू*

    0. कर्जा माफी की घोषणा की तरह अब महतारी वंदन योजना में भी भाजपा ने दिखाया ठेंंगा:- चोवा साहू

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– अपनी झूठी चुनावी घोषणाओं के दम पर प्रदेश की सत्ता हांसिल करने वाली भाजपा की कथनी और करनी अब सत्ता हांसिल करने के बाद उजागर होने लगी है सत्ता पाने के बाद जिस ढंग से भाजपा ने प्रदेश के किसानो से किए गए कर्जा माफी के वायदे से पलटी मार दी ठीक उसी तरह अब भाजपा की सरकार ने अपनी महात्वाकांक्षी और महिला सशक्तिकरण के नाम से बनाई गई महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं को ठेंगा दिखा दिया है उक्त बातें कांग्रेस के युवा नेता और कवर्धा कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवा साहू ने जारी बयान में कहीं उन्होने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाताओं को रिझाने और उन्हें बरगलाने के लिए किस-किस ढंग से झूठे वायदे किए थे आज सोशल मीडिया में इसके कई वीडियों वॉयरल है उन्होने कहा कि चुनाव के पूर्व भाजपा के कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने चुनाव के पूर्व किसानो से दो लाख तक का कर्जा माफ किए जाने का वायदा किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद भाजपा की सरकार ने अपने इस वायदे से कन्नी काट ली वहीं चुनाव के पूर्व कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने चुनावी मंचों में सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था कि प्रदेश की हर विवाहित महिला को भाजपा की सरकार आने पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए दिए जाएंगे यहां तक की उन्होने कहा था कि इस योजना का लाभ कलेक्टर की पत्नी से लेकर सभी वर्ग की विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा लेकिन आज सत्ता में आने के बाद भाजपा की सरकार ने महतारी वंदन योजना की जो पात्रता निर्धारित की है उसमें ऐसी महिलाओं को अपात्र माना है जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता हो परिवार के कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम,मंडल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदो पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग अधिकारी-कर्मचारी हो जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/विधायक हो जिनके परिवार का सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम,मंडल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हो चोवा साहू ने कहा कि मातृ शक्ति मातृ शक्ति है और सभी माताएं वंदनीय है ऐसे में प्रदेश सरकार को अपनी घोषणा के मुताबिक सभी माताओं को योजना का लाभ देना चाहिए नहीं तो यह वंचित महिलाओं के साथ अन्याय होगा।

    —————————————-

    Trending News

    Technology