More

    *महात्मा फुले की जयंती पर ओबीसी महासभा ने सौपा ज्ञापन*

    मुंगेली,,महात्मा फुले के जयंती के सुअवसर पर याद करते हुए ओबीसी महासभा ने आज 20 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश छत्तीसगढ के सभी जिलों तहसील साथ ही लोरमी में ज्ञापन सौपा। ओबीसी महासभा हर माह ज्ञापन देते हुए सभी जातियों में सामंजस्य बनाकर पिछड़े का उत्थान हेतु लगातार संघर्ष कर रही है। इस वर्ग में आधी आबादी का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री और राज्यपाल को जनगणना 2021 को जल्दी कराने और उसमें ओबीसी का पृथक कालम बनाने का निवेदन है, साथ ही संविधान की नौवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट किए जाने एवं उपयुक्त संशोधन कर पिछड़ों को वास्तविक लाभ देने की अपील है,महामहिम राज्यपाल के द्वारा अविलंब हस्ताक्षर किए जाने एवं ओबीसी पर हो रहे अन्याय को ध्यानाकर्षित कराने ज्ञापन सौंपा गया है। संगोष्ठी आयोजित करते हुए महात्मा ज्योति राव फुले को श्रद्धांजलि दिए, इस अवसर पर ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र कुमार, अभिलाष जायसवाल, सुरेंद्र साहू, विकास साहू, सोहन ड़ड़सेना, देवी, मनोहर साहू, छेदी जायसवाल,डोम प्रकाश कश्यप, आशीष कश्यप, हर्षवर्धन दास,संतोष ढ़ीमर आदि सदस्य सभी ब्लॉक में पदाधिकारी शामिल हुए।

    Trending News

    Technology