More

    *33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

    *33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

    *नाम आरोपी मो. इस्माइल उम्र 64 वर्ष निवासी चारपारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

    *आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाँपा:- थाना बलौदा पुलिस को दिनांक 27.01.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया आरोपी
    मो. इस्माइल उम्र 64 वर्ष निवासी चारपारा के कब्जे से 33 पाव देशी प्लेन शराब किमती 2,640/रू को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 45/24 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 27.01.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनी प्रतीभा राठौर, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर0 हेमंत साहु, अमन राजपूत, उमेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology