More

    *अवैध कच्ची महुआ व देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार जेल दाखिल*

    आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस अधीक्षक श्रीमान संतोष सिंह (भापुसे)द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के अवैध शराब रखने वाले आरोपी को गिरफ़्तार करने में सकरी पुलिस को सफलता मिली है।आज दिनाँक 22.01.24 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम काठाकोनी बस स्टैंड का हरप्रसाद उर्फ हरु यादव अपने होटल में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी हरप्रसाद उर्फ हरु यादव पिता तिहारु यादव उम्र 60 वर्ष साक़ीन बस स्टैंड काठाकोनी थाना सकरी के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 09 पाव देशी प्लेन शराब 1.620 लीटर कुल 6.620 लीटर अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रधान आर लक्ष्मीकांत कश्यप, आरक्षक रूपेश कौशिक रविशेखर सिरों का सराहनीय योगदान रहा*

    Trending News

    Technology