
आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति-विगत दिनों नगर पंचायत अड़भार के धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी भानु गबेल के द्वारा किसानों से धान खरीदी में अधिक मात्रा में तौल कर मनमाना धान लिया जा रहा था । जिसके विरोध में नगर पंचायत अड़भार के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे एवम 7 किसानो नारायण साहू, लक्ष्मण साहू,खोलबहरा,दिलीप खुटे,हेतराम भारद्वाज, मत्थू लाल गर्ग,रामदयाल साहू के द्वारा 27 दिसंबर 2023 को उच्च पदस्थ अधिकारी जिसमें कलेक्टर एस.डी.एम.तहसीलदार से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया गया था जिस पर जिला कलेक्टर शक्ति के द्वारा
जांच टीम बनाकर जांच करने अड़भार धान उपार्जन केन्द्र भेजा गया जिसमे जांच में शिकायत सही पाया गया। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर शक्ति को प्राप्त होते ही अड़भार धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी भानु गबेल को तत्काल प्रभारी के पद से हटा कर उस के स्थान पर तेजलाल कर्ष को व्यवस्था तक प्रभारी का पद दे दिया गया है।
बता दे की आए दिन सुनने को मिलता है की धान खरीदी प्रभारियों के द्वारा शासन निर्धारित माप दण्ड के अनुरूप धान की खरीदी न कर अधिक मात्रा में धान तौल कर लिया जाता है जिससे गरीब किसानो को भारी आर्थिक हानि होती है और इस शोषण के विरुद्ध बोलने पर किसानो की आवाज दबा दी जाती है ऐसे में किसान मन मार कर धान बेचने पर मजबूर हो जाते है।मगर इस प्रकार की कार्यवाही सही समय पर होने से किसानों को सही तौल पर सही दाम प्राप्त होते है जिससे किसान खुस होते है । और किसानो की आर्थिक शोषण पर विराम लग जाता है।
इस प्रकार की प्रशासनिक कार्यवाही से क्षेत्र एवम जिले के अन्य धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों में दशहत का माहौल हो गया है और अब प्रशासनिक कसौटी पर अमल होना भी शुरू हो गया है जिससे किसानों में खुशी का माहौल बन गया है अब किसानो के आर्थिक शोषण पर अंकुश लग सकेगा। और किसानो की धान खरीदी भी शासन – प्रशासन के अनुरूप हो सकेगा ।
