More

    *नर्सिंग सेवा के साथ आजीविका का भी साधन: मनीषा सैमुएल*

    महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में दी गई नर्सिंग प्रशिक्षण संबंधी जानकारी


    *बिलासपुर*। महारानी लक्ष्मीबाई आत्मानंद विद्यालय दयालबंद में नर्सिंग प्रशिक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी (उपासना एजुकेशन ट्रस्ट) की नर्सिंग टीचर एवं विद्यार्थियों द्वारा नर्सिंग की भूमिका और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की नर्सिंग प्रशिक्षिका मनीषा सैमुएल ने कहा कि नर्सिंग सेवा का काम है जिसे वाइट कॉलर जॉब में रखा गया है। उन्होंने बताया कि किस तरह हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं । नर्सिंग के क्या लाभ है । अस्पतालों में नर्स की क्या भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग में बहुत अवसर हैं और इस क्षेत्र में सेवा कर हम अपने और परिवार की आजीविका चला सकते हैं। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई आत्मानंद विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर केरोलिन सतुर ने भी बच्चों को नर्सिंग के क्षेत्र में आगे आने का आव्हान किया। विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के विद्यार्थियों ने इस मौके पर अपने अनुभव साझा किये। इस कार्यक्रम में डॉक्टर केरोलिन सतुर, मनीषा सैमुएल के साथ संस्था के बच्चे तनुजा, चांदनी, अंकुश व स्नेहा भी उपस्थित थे। बता दें कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 9 वर्षों से नर्सिंग के क्षेत्र में सक्रिय संस्था है जो 5 वर्षों से नर्सिंग असिस्टेंट एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का कोर्स करा रही है और डायरेक्टर संध्या चंद्रसेन के मार्गदर्शन में आठ सौ से ज्यादा गरीब बच्चों को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध करा चुकी है।

    Trending News

    Technology