More

    आपरेशन निजात” व आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के मद्येनजर हिर्री पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही •

    *कुल 155 लीटर महुआ कच्ची शराब व पिकप क्र. CG10AB 0376 को किया गया जप्त।*
    * 02 आरोपी गिरफ्तार

    *गिरफ्तार आरोपी:-
    1. भगवान सिंह पिता स्व.जनकु राम सिदार उम्र 43 साल साकिन खजूरी थाना हिर्री
    2. भुवन राम छेदाम पिता स्व.दुजराम छेदाम उम्र 50 साल साकिन खजूरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर

    जप्ती – पिकप क्र. CG10AB 0476 एवं 35 लीटर वाली प्लास्टिक वाला 04 डिब्बा में जुमला 140 लीटर 05 लीटर वाला प्लास्टिक 03 डिब्बा में 15 लीटर कुल 155 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया

     आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह(ips)द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन “निजात” के तहत अवैध नशीली पदार्थो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्री कृष्णा कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा बिलासपुर के मार्गदर्शन में थाना हिर्री अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 11/11/2023 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी हिरी हरीश टांडेकर को सूचना मिला की ग्राम खजूरी से भारी मात्रा मे अवैध महुआ शराब पिकअप क्रमांक सीजी 10 AB 0476 में भरकर परिवहन करने की सूचना मुखबीर से प्राप्त हुई थी , जिसके तहत ग्राम खजूरी रोड में नाकाबंदी किया जहां रात्रि लगभग 09.00बजे बेलमुंडी की ओर से उक्त वाहनआते हुए मिला जिसे रोक कर पूछताछ किया गया एवं वाहन को चेक करने पर महुआ कच्ची शराब मिले जिस में कुल चार प्लास्टिक के 35 लीटर वाले बड़े डिब्बे में एवं पांच-पांच लीटर के तीन डिब्बे में महुआ शराब जुमला 155 लीटर शराब कीमती 31000 रुपया का मिला आरोपी गणों द्वारा उक्त शराब को अवैध रूप से मुनाफा कमाने के लिए बिक्री करने के लिए ले जाना पाया जाने पर उपरोक्त धारा सदर कायम किया गया है पिकअप जिसकी कीमत 7 लाख रुपया है को मौके पर जप्त किया गया जबकि शराब के संबंध में आरोपी गणों के द्वारा कोई भी विद्या कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अपराध धारा सदर कायम किया गया है आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र टांडेकार , सउनि बी.आर.साहू , प्रआर 1024 बृजेश मिश्रा, प्रआर 1038 नरेश बड़ा , आर. सुकदेव कश्यप, आर. जितेंद्र जगत , आर. मुकेश दिव्य आर. रजनीकांत आर. छोटे लाल पटेल आर. उपेंद्र सिंह म.आर विनिषा पटेल का कार्य सराहनीय रहा।

    Trending News

    Technology