More

    * लंबे समय से फरार स्थायी /गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया गया विशेष अभियान*

    *अभियान दौरान कुल 90 वारंटीयों की धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता*

    *नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट*

    *सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया गया संबधित न्यायालयों में पेश*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-जिला पुलिस द्वारा फरार *स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान दिनाक 28.09.23 से 06.10.23 तक 09 दिवस चालाया गया* जिसमें थाना चाम्पा, जांजगीर, चौकी नैला हेतु एक टीम एवं थाना अकलतरा, बलौदा, मुलमुला, पामगढ़ हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा दिनांक 28.09. 23 एवं 06.10.2023 तक *09 दिवस में 30 स्थायी वारंट एवं 60 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है*।

    जिसमें *थाना जांजगीर* के 06 स्थायी 15 गिरफ्तारी वारंट, *थाना चाम्पा* के 01 स्थायी 16 गिरफ्तारी वारंट, *थाना पामगढ़* 02 स्थायी 06 गिरफ्तारी वारंट, *थाना नवागढ़* 02 स्थायी वारंट, *थाना बलौदा* 03 स्थायी 03 गिरफ्तारी वारंट, *चौकी नैला* 01 गिरफ्तारी वारंट, *थाना सारागांव* 01 स्थायी, *थाना अकलतरा* 14 स्थायी, 12 गिरफ्तारी वारंट, *थाना मुलमुला* 01 स्थायी 07 गिरफ्तारी वारंट तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि रामप्रसाद बघेल, सउनि बी. पी. खाण्डेकर, आर. जीवन वैष्णव, संदीप मरावी, डिगेश्वर साहू, गोपाल राजवाड़े, यशवंत कश्यप, अंचल कटकवार का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology