
*आरोपी*
*(01) विशेषण यादव उम्र 42 साल निवासी कटघरी थाना अकलतरा*
*(02) सुशील कुर्रे उम्र 50 साल निवासी पोड़ीदहला थाना अकलतरा*
*(03) भोला भारद्वाज उम्र 28 साल निवासी बरगंवा थाना अकलतरा*
*आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*। *मुखबीर सूचना मिला की थाना अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर ग्राम कटघरी, पोड़ीदहला, बरगंवा में रेड कार्यवाही किया* गया *आरोपी* विशेषण यादव उम्र 42 साल निवासी कटघरी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, *आरोपी* सुशील कुमार कुर्रे उम्र 50 साल निवासी पोड़ीदहला के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब, एवम *आरोपी* भोला भारद्वाज उम्र 28 साल निवासी बरगंवा के कब्जे से 10 लीटर *कुल जुमला 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 11200/रु बरामद किया गया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अलग -अलग प्रकरण अपराध धारा 34(2) भादवि का पंजीबद्ध कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुल सिंह पट्टवी, उप निरी. बाबूलाल केसरिया, ASi अरुण सिंह, बी पी खांडेकर, आर शशिकांत कश्यप, शेषनारायण साहू, महिला आर अंजना लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।
