
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -करही में शासन की महती योजना नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके अंतर्गत कक्षा नवमी के पात्र *70* छात्राओं को सायकल वितरण किया गया। जिससे छात्राएं अत्यधिक खुश एवं उत्साहित नजर आए।कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का छात्र छात्रों ने स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। मुख्य अतिथि डा.आशुतोष पांडेय जी (अध्यक्ष जन भागीदारी एवं शाला विकास समिति करही)ने नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा की संस्था में दूर दराज गांवों की बालिकाएं अध्ययन करने आती है उन्हें अब स्कूल आने जाने में सहूलियत होगी।अब उन्हें स्कूल आने -जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री आनंद राम महिलांगे जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि राज्य शासन की महती योजना अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण से बालिकाएं अब अधिक आत्मविश्वास ,आत्मनिर्भरता,उत्साह के साथ स्कूल आना जाना करेंगी।समिति के सदस्य श्री सुधीर मिश्रा ने भी अपने संबोधन में बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की अब छात्राओं को सायकल मिल जाने से आने जाने में बड़ी सुविधा मिल सकेगी साथ बालिका शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगी। शाला के प्राचार्य श्री जे एस ध्रुव जी के द्वारा समय पर स्कूल आने व ट्रैफिक नियमो के अनुसार सायकल चलाने को समझाया गया व उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ और शुभाशीष दिया गया। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य के डी मानिकपुरी जी व प्राचार्य जे एस ध्रुव व शाला स्टाफ से सायकल वितरण प्रभारी *मोनिका ठाकुर*, श्री आर के वैष्णव, राखी पाठक, प्रभा वैष्णव, निधि दवे, सरिता गुप्ता, रीतू पांडेय, भारती देवांगन, कामना मिश्रा, सी व्यास, जे ई सवरिययप्पन, रश्मि शर्मा, आर के पटेल, विजेंद्र कश्यप, रामायण सिंह मरावी, सुधांशु शुक्ला, सरिता साहू, अमरेश पांडेय, नवाब अली(मीडिया प्रभारी) व शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे।
