*55 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*
*आरोपी*
*(01) सुनील पंकज उम्र 29 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इस क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को दिनांक 03.11.23 को मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी सुनील पंकज उम्र 29 साल निवासी कटोद थाना नवागढ़ द्वारा अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की रही है* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में रखे *जुमला 55 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5500/ रूपया को बरामद किया गया है*।
आरोपी सुनील कुमार पंकज उम्र 29 साल निवासी कटौद के विरूद्ध *थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 235/ 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. कमलेश सेंडे, उप निरी. रमेश एक्का , आर. भुनेश्वर पटेल, बलराम यादव, टुकेश्वर डनसेना का सराहनीय योगदान रहा।
