*आरोपी सनत सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम भैंसौ थाना पामगढ़, हाल मुकाम ग्राम भैंसदा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*, इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 25.12.23 को मुखबीर सूचना मिला की ग्राम सुकली के मेन रोड से सनत सिंह द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल बजाज CT-100 में जांजगीर की तरफ जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे 10-10 लीटर के पांच जरकिन में कच्ची महुआ शराब 50 लीटर बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 896/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 25.12.23 को विधिवत् गिरफ्तार कर जूडिशल रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना जांजगीर के सहायक उप निरीक्षक लंबोदर सिंह, आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा आशुतोष कर्ष, संतोष भानु का सराहनीय योगदान रहा।
