* 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*
*आरोपीगण*
*(01) नमन उर्फ नवीन सिंह उम्र 27 साल निवासी साबरिया डेरा कोटमीसोनार थाना अकलतरा*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इस क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था कि मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी नमन उर्फ नवीन सिंह निवासी साबरिया डेरा कोटमीसोनार अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से जारिकें में रखे 50 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5,000 / रूपया को बरामद किया गया है*।
आरोपी नमन उर्फ नवीन सिंह उम्र 27 साल निवासी साबरिया डेरा कोटमीसोनार थाना अकलतरा के विरूद्ध *थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 492 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर* गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पटटावी, सउनि अरूण सिंह, आर प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, शशिकांत कश्यप, रामगोपाल बारेठ का सराहनीय योगदान रहा।
