More

    45 यात्रियों को स्टेशन पर ही छोड़कर निकली गोवा एक्सप्रेस, तय समय से पहले पहुंची

    महाराष्ट्र के नासिक में मनमाड जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे 45 यात्रियों को लिए बिना ही ट्रेन आगे निकल गई। ट्रेन तय समय से 90 मिनट पहले ही स्टेशन पहुंची और पांच मिनट बाद ही, यात्रियों को लिए बिना रवाना भी हो गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली वास्को डी गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस गुरुवार को परिवर्तित मार्ग से होते हुए 9 बजकर पांच मिनट पर मनमाड स्टेशन पहुंच गई।

    ट्रेन का मनमाड पहुंचने का समय 10 बज कर 35 मिनट है, लेकिन यह तय समय से 90 मिनट पहले ही मनमाड जंक्शन पहुंच गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन पांच मिनट ही रुकी और 45 यात्रियों को लिए बिना मनमाड स्टेशन से रवाना हो गई। अधिकारी ने बताया कि जब यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर स्टेशन पहुंचे तो वे यह देखकर हैरान रह गए कि ट्रेन उन्हें छोड़कर कब की जा चुकी है। परेशान यात्री स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय गए और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। यह रेलवे कर्मचारियों की गलती से होना बताया जा रहा है फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    Trending News

    Technology