
रायपुर। 40 वी एन टी पी सी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज से राजधानी रायपुर में शुरू होने जा रही है। इस स्पर्धा में करीब 200 खिलाड़ी विभिन्न वर्गो में खेलेंगे। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है की इस स्पर्धा में 44 पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को दिए जायेंगे ।वही व्यक्तिगत स्पर्धा भी होगी। तीरंदाजी के क्षेत्र में देश में बड़े खिलाड़ी भी शामिल होंगे। वही छत्तीसगढ़ के भी बड़े खिलाड़ी भाग लेंगे । प्रतियोगिता का आज आगाज हो रहा है जिसमे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्र शामिल होंगे।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। वही समापन समारोह में राज्यपाल.विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे । स्पर्धा को लेकर तीरंदाजी संघ ने खूब तैयारी की है । आज से विभिन्न वर्गो में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
