More

    4-4 प्रकरण कुल 08 प्रकरणों में सट्टा के विरूद्ध की गई कार्यवाही।*

    ◾ सट्टा खेला रहे सटोरियों के विरूद्ध की गई मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही।
    ◾ आरोपियों के कब्जे से 54115 रूपये नकद एवं सट्टा पट्टी किया गया जप्त।
    ◾ कुल 08 आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।

    मुंगेली-पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत दिनांक 01.05.2024 को थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर आरोपी (1) मुकेश लोहार पिता विष्णु लोहार उम्र 41 वर्ष साकिन महामाया पारा लोरमी जप्ती रकम 350 रूपये, (2) पप्पू लहरे पिता छेदी लहरे उम्र 26 वर्ष साकिन गोंड़खाम्ही जप्ती रकम 420 रूपये, (3) अश्वनी भास्कर उम्र 37 वर्ष साकिन मनकी जप्ती रकम 205 रूपये एवं (4) लालू उर्फ किशन साहू पिता पुनित राम उम्र 24 वर्ष साकिन गोंड़खाम्ही जप्ती रकम 520 रूपये जप्त किया गया है । इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा दिनांक 02.05.2024 को आरोपी (1) प्रभाकर नाथ दुबे पिता राम कृपाल दुबे उम्र 52 साल साकिन परमहंस वार्ड मुंगेली से नगदी 33800, (2) नमन गुप्ता पिता चंद्रकुमार गुप्ता उम्र 25 साल साकिन सेतगंगा थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली से नगदी 10800, (3) रूपेश टंडन पाित पन्नालाल टंडन उम्र 27 साल साकिन पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड मुंगेली से नगदी 6370 रू. एवं (4) फरीद खान पिता वाजिद खान उम्र 45 साल साकिन चुड़ीलाईन गोलबाजार मुंगेली से नगदी 1650 रू0 कुल रकम 54115 रू0 जप्त कर 08 प्रकरण में 08 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जायेगी।

    Trending News

    Technology