◾ *34 वॉ यातायात सड़क सुरक्षा माह का 15.01.2024 से 14.02.2024 तक किया जावेगा आयोजन।*
◾ *अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस.आर. घृतलहरे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती साधना सिंह ने बी.आर. साव स्कूल ग्राउण्ड में स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा माह का आयोजन के उद्येश्य पर प्रकाश डालते हुए यातायात नियमों के पालन के लिये किया जागरूक।*
*◼️सड़क सुरक्षा माह के दौरान रंगोलि चित्रकला,निबंध,प्रतियोगिता ड्राइवरों का स्वास्थ्य एवम नेत्र परीक्षण ,स्कूल एवम साप्ताहिक हाट बाजारों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम,नुक्कड़ नाटक का आयोजन,इत्यादि कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन ।

मुंगेली:-34 वॉ सड़क सुरक्षा माह 15.01.2024 से 14.02.2024 तक के तहत जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ बी.आर.साव स्कूल ग्राउण्ड में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीमती साधना सिंह एवं श्री एस.आर. घृतलहरे द्वारा सुड़क सुरक्षा माह के आयोजन के उद्येश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को ही देश का भविष्य बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया एवं हेलमेट तथा सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताया, साथ ही यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस के ही साथ हर व्यक्ति, बच्चों की जिम्मेदारी के सबंध में जानकारी दी गई।
यातायात सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवम महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल झाफल लोरमी के स्काउट्स एवम गाइड के बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए और यातायात के नियमों को जाना, साथ में इन नियमों का उपयोग अपने दैनिक जीवन एवं परिवार के सदस्यों के साथ-साथ समाज सामाजिक वर्ग में जन जागरूकता के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने में विद्यार्थियों का विशेष योगदान होगा इसके लिए आप हमारे साथ सहयोग करने की अपील की। इसके साथ बच्चों को थाना के कार्य को समझने के लिए सिटी कोतवाली थाना मुंगेली का भ्रमण भी कराया गया , जिसमें थाना प्रभारी के द्वारा बच्चों को बहुत सरल तरीके से थाना के विभिन्न कार्य को विस्तार से बताया गया।
यातायात सुरक्षा माह के शुभारंभ के अवसर पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक गौरव पांडेय, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक यशवंत सिंह राठौर, स्टार ऑफ टूमारो के सदस्य गण श्री रामशरण यादव, राहुल कुरे आदि, एनसीसी के द्धितीय वर्ग अधिकारी श्री रविराज आडिल, स्टाउट गाइड के मास्टर युगल किशोर राजपूत एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।
