More

    *30.6 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*

    *◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
    *◾ थाना लालपुर द्वारा अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी अश्वनी जोशी के कब्जे से 23.4 लीटर अवैध देशी शराब एवं 01 नग मोटरसाईकल जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
    *◾ थाना चिल्फी द्वारा भी अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी सुखनंदन जायसवाल के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
    *◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*


    मुंगेली-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लालपुर द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम कंतेली में स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुरा रोड में घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपी अश्वनी जोशी 23.4 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीडी डिलक्स मोटरसाईकल कुल कीमती 40400/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा भी ग्राम बोडतरा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी सुखनंदन जायसवाल के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी थाना लोरमी द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    Trending News

    Technology