More

    *30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* 

    *30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार* 

    सक्ति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा जिला

    सक्ती पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डभरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम छुहीपाली में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी संतोष महेश्वरी (41 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, ग्राम छुहीपाली, थाना डभरा, जिला सक्ती के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹3,000) जप्त की गई।

    पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल प्रधान आरक्षक विनोद कंवर, आरक्षक एकेश्वर चंद्रा, रोहित सिदार,राजेश धीरहे, योगेश साहू का विशेष योगदान रहा।*

    Trending News

    Technology