
लोरमी,,,,, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की एम ए हिंदी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की स्वयंसेविका कू पूर्णिमा जायसवाल का चयन नई दिल्ली में आयोजित 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभागी के रूप में हुआ हैं। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि सचिव, भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,युवा कार्यक्रम नई दिल्ली द्वारा 11 एवं 12 जनवरी आयोजित विभिन्न विधाओं सामूहिक लोकगीत,सामूहिक लोकनृत्य, विज्ञान मेला,कविता,कहानी लेखन,चित्रकला तथा तात्कालिक भाषण आदि में राज्य का प्रतिनिधित्व करने संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के द्वारा पूर्णिमा का चयन तात्कालिक भाषण में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु हुआ हैं। पूर्णिमा जायसवाल के चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पूर्णिमा को अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं गई। प्राचार्य एन .के.धुर्वे ने कहा कि पूर्णिमा जायसवाल राष्ट्रीय स्तर पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा है, उनका चयन होने पर पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। प्राचार्य के अलावा प्रो एन एस परस्ते,प्रो एस के जांगड़े,डॉ एच एस राज रासेयो के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आर एस साहू एवं प्रो निधि सिंह सहित महाविद्यालय के श्री पी पी लाठिया,डॉ अर्चना भास्कर,प्रो नितेश गढ़ेवाल,प्रो महेंद्र पात्रे, प्रो विवेक साहू, प्रो हेमा टंडन,प्रो देवेंद्र जायसवाल,श्री आर के श्रीवास्तव, श्री एन आर जायसवाल, श्री पी के जायसवाल, श्री गंगाराम जायसवाल,प्रो अमित निषाद, प्रो मनीष कश्यप,प्रो श्रेया श्रीवास्तव,डॉ गंगा गुप्ता, प्रो गुरुदेव निषाद, श्री अश्विनी निर्मलकर, प्रो सुषमा डहरिया, श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री प्रतापभानु शर्मा, श्री भागबली शर्मा,श्री शिव यादव, श्री सोनू यादव, श्री मुकेश यादव, श्री अविनाश साहू, श्री अनुराग श्रीवास, श्री सुबुद्धि यादव, श्री नरेन्द्र यादव, आदि ने शुभकामनाएं दी हैँ.
