
पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर। पुलिस द्वारा लाखों रुपए की कीमत का अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ा गया है । इस संबंध में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तिलवारा रोड से नयागांव की ओर टाटा आयशर कम्पनी का ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा है जिसके ड्रायवर एवं क्लीनर अपनी सीट के नीचे गांजा की बोरी रखे हुये कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। तुरंत दबिश दी गई तो रंगे हाथ पकडे जायेंगे। सूचना पर एनडीपी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से नयागांव हनुमान मंदिर के पास दबिश दी गई जहां

मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति ट्रक मेे बैठे दिखे। पुलिस द्वारा पूछताछ पर अपन नाम 31 वर्षीय भूपेन्द्र यादव उम्र 31 निवासी उदय नगर कालोनी देहात जिला बिदिशा तथा क्लीनर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 24 वर्षीय डोंगर सिंह याद ग्राम बिजौनिया थाना शमसाबाद जिला बिदिशा बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर भूपेन्द्र यादव की सीट के पीछे प्लास्टिक की 3 बोरी मे एवं डोंगर सिंह यादव की सीट के पीेछे प्लास्टिक की 3 बोरी में गांजा रखा मिला।उक्त गांजा की तौल करने पर कुल 136 किलो 300 ग्राम गंाजा कीमती 27 लाख 20 हजार रूपये का होना पाया गया। पुलिस ने
आरोपियों के कब्जे से गांजा सहित गाड़ी जब करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है
