More

    *एम. कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए वाणिज्य विभाग के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार और प्रस्तुतीकरण का आयोजन*

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली दिनांक- 4/12/2024 एवं 5/12/2024 राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार कक्षा एम. कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए वाणिज्य विभाग के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार और प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के.धुर्वे, बाह्य परीक्षा के रूप में प्रो.कृष्ण कुमार जायसवाल सहायक प्राध्यापक वाणिज्य शासकीय नवीन महाविद्यालय कोतरी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर राधेश्याम साहू विभागाध्यक्ष के द्वारा किया गया।
    इस कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना, राजकीय गीत तथा राष्ट्रगान के उपरांत वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एस .साहू ने स्वागत भाषण में कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि तथा संचार कौशल को विकसित करना है जब हम सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं तो इससे ज्ञान में वृद्धि होती हैं। बाह्य परीक्षा के रूप में उपस्थित प्रोफेसर कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि सेमिनार से अभिव्यक्ति का विकास होता है इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। प्राचार्य डॉ.एन.के.धुर्वे ने कहा कि सेमिनार में प्रस्तुतीकरण देने से विषय के प्रति पकड़ मजबूत होती हैं साथ ही साथ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं संचार कौशल में वृद्धि होती हैं। डॉ. एन.के. सलूजा ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान बढ़ाने के लिए बाजार में उपलब्ध कुंजी से नहीं बल्कि पुस्तकों का गहन अध्ययन करना चाहिए जिससे विषय के प्रति पकड़ मजबूत होती हैं। प्रो.निधि सिंह ने बताया कि संगोष्ठी के द्वारा विद्यार्थियों को अवसर मिल रहा है जिसका लाभ हर विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। प्रो.एस.के.जांगड़े ने बताया कि सेमिनार से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व का विकास संभव है व्यक्तित्व विकास एक सतत प्रक्रिया है जो यह निरंतर चलते रहती है। प्रो.एन.एस.परस्ते ने कहा कि संगोष्ठी में जब विद्यार्थी अलग-अलग विषयों पर अपना ज्ञान साझा करते हैं तो उनमें विषय के प्रति रुचि एवं ज्ञान में वृद्धि होती हैं। इसके अलावा प्रो.महेंद्र पात्रे,प्रो.हेमा आर. टंडन,डॉ.गंगा गुप्ता,श्री आर.के.श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
    उद्बोधन के बाद एम.कॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के समस्त छात्राओं के द्वारा विभिन्न विषय जैसे- प्रबंधकीय अर्थशास्त्र प्रबंधकीय लेखांकन, बृहद लेखांकन ,सांख्यिकी ,मानव संसाधन प्रबंध ,उपभोक्ता व्यवहार ,उच्चतर लागत लेखांकन ,आयकर, व्यावसायिक पर्यावरण ,लेखांकन के मूल तत्व ,व्यवसायिक सनियं, व्यावसायिक अर्थशास्त्र ,व्यवसाय की अवधारणा एवं पर्यावरण अध्ययन आदि विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो.गुरुदेव निषाद एवं एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र चारूदत्त सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन एवं आभार प्रदर्शन प्रो.श्रेया श्रीवास्तव ने किया उन्होंने सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुति एवं उपस्थिति के बारे में बताया साथ ही प्राचार्य ,प्राध्यापको विद्यार्थियों आदि का कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो.विवेक साहू,डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.नितेश गढेवाल,प्रो.देवेंद्र जायसवाल,प्रो. अमित निषाद,प्रो.मनीष कश्यप,प्रो.सुषमा डहरिया, श्री अविनाश निर्मलकर एवं समस्त कर्मचारी के साथ ही वाणिज्य विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Trending News

    Technology