*आरोपी शंकर उम्र 21वर्ष निवासी बडेअमेरी कोटमीसोनार थाना अकलतरा*
*आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया जाकर धारा 41(क) द.प्र.स. के तहत नोटिस तामील कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का विवरण इस प्रकार है मुखबीर सूचना मिला की शंकर कुमार निवासी बडेअमेरी कोटमीसोनार द्वारा *अवैध शराब बिक्री की जाती है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया* मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के जेरिकेन में रखा *25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया* जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र.516/23 धारा 34 (2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान *आरोपी शंकर कुमार उम्र 21 वर्ष साकिन बडेअमेरी कोटमीसोनार के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए धारा 41(क) द.प्र.स. के तहत नोटिस तामील कराया गया*
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी सउनि बी.पी खाडेकर आर. राजेन्द्र कहरा, सुकृत जागडे का सराहनीय योगदान रहा।
