
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर:- गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हरिकिशन कुर्रे के अगुवाई मे सम्बलपुर में संपन्न हुआ जँहा संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत जनसंघ के समय के पुराने दिग्गज नेताओं का सम्मान किया गया। बैठक में विगत पौने पांच वर्षों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय अनुसूचित जाति के नेताओं ने चुनाव में एकजुटता के साथ पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का संकल्प लिया भाजपा नेता हरिकिशन नें कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा के लक्ष्य को लेकर 2003 में नवागढ़ से कांग्रेस का किला ढहाने वाले पुराने दिग्गजों को एकजुट कर रही है जो वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की ताकत के बगैर संभव नहीं है 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नवागढ़ विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाना ही मुख्य लक्ष्य है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी भूपेश सरकार एवं नवागढ़ के कांग्रेसी विधायक को उखाड़ फेंकना है दूसरा लक्ष्य है 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सबको तैयार रहना है सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी के प्रयास से नगर का नवागढ़ क्षेत्र में 2018 की बड़ी हार के बाद भी एक मजबूत भाजपा की टीम संभव हो पायी है उन्होंने कहा कि अब जीत के सिवा उनका और कोई लक्ष्य नहीं है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करनी है और उसके लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की जनता का सहयोग आवश्यक है।
*बैठक से चुनावी सरगर्मी बड़ी*
भाजपा के अनुसूचित जाति के सक्रिय नेताओ की बैठक से एक तरफ जँहा कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है तो वहीं भाजपा के भी कद्दावर नेता की नींद उड़ गई है भाजपा नेताओं ने एकता का संदेश देकर क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक लहर उठा दी है।
—————————————-
