More

    *14.8 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*

    *◾ अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
    *◾ थाना पथरिया द्वारा अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी सूर्यकांत राजपूत के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 नग मोटरसाईकल जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
    *◾ थाना जरहागांव एवं लोरमी द्वारा भी अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
    *◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 04 व्यक्ति के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*


    मुंगेली-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें पथरिया द्वारा मुखबिरों की सूचना पर साप्ताहिक बाजार में घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी सूर्यकांत राजपूत के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकल क्रमांक सीजी 28 एन 2312 कुल कीमती 93200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना जरहागांव द्वारा बरेला चेकपोस्‍ट में चेकिंग के दौरान अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी रवि कुमार के कब्जे से 4.1 लीटर अवैध देशी मसाला शराब, एवं थाना लोरमी द्वारा ग्राम ढोलगी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी स्वारथ लाल कोसले के कब्जे से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
    इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 04 व्यक्ति के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना जरहागांव द्वारा 01 आरोपी, थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी एवं चौकी डिंडौरी द्वारा 02 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    Trending News

    Technology